विधानसभा खड्डा के हथिया ग्राम सभा में समाजवादी पार्टी का प्रतिमंडल पहुंचा
दीनदयाल पाण्डेय
मंडल क्राइम ब्यूरो
गोरखपुर

विधानसभा खड्डा क्षेत्र के ग्रामसभा हथिया में श्री दीनानाथ यादव जी के 24 वर्षीय नौजवान सुपुत्र स्व० अजीत यादव का कुछ लोगो के द्वारा हत्या कर दिया गया जिसमें पीड़ित परिवार सहित 40 लोग नामजद और 100 अज्ञात लोगो के ख़िलाफ़ मुकदमा लिख दिया गया । जिसमें आज समाजवादी पार्टी का प्रतिमण्डल पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर घटने की सम्पूर्ण जानकारी लिया एवं क्षेत्राधिकारी महोदय खड्डा से मिलकर ज्ञापन के माध्यम से फ़र्ज़ी मुकदमे वापस करने व शेष दोषियों की शीघ्र गिरफ़्तारी की माँग किया गया ।
आज के प्रतिमंडल में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष रामअवध यादव, पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष जनाब इलियास अंसारी,पूर्व मंत्री जावेद इक़बाल साहब,पूर्व प्रत्याशी विजेन्द्र पाल यादव, उर्फ बबलू बाबू, रणविजय सिंह, राजेन्द्र यादव, विजय प्रताप कुशवाहा ,मिठाईलाल यादव , रामकोला प्रमुख दिग्विजय सिंह , शैलेन्द्र प्रताप सिंह , संजय यादव , राजेंद्र पाल ,देवेंद्र यादव , विश्व विजय सिंह, भोला यादव, दीना यादव, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा॰ वशिंधर यादव, विवेक ओझा, संजय यादव, अमर जायसवाल , भगवान दयाल गुप्ता,पूर्व प्रमुख जितेन्द्र यादव, संजय सिंह, दिनेश पटेल सहित सैकड़ो पार्टी के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।