Uncategorized

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत. दो गिरफ्तार

घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा मुंडेरी गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात करीब 10 बजे चौकीदार द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि गांव निवासी शिवानी चौधरी (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतका का शव कमरे के अंदर बेड पर पड़ा हुआ था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मृतका की मां की तहरीर पर घुघली पुलिस मु0अ0सं0 105/2026 धारा 80(2),85 BNS व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय रवाना किया गया है।
जी न्यूज़ घुघली

Related Articles

Back to top button