Uncategorized

युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा राजस्व कर्मियों पर जमीन का गलत सीमांकन का आरोप,उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ा

ज़ी न्यूज़ 7 आशीष सिंह

यूपी जौ,नपुर के बक्शा
थाना क्षेत्र के उतरीजपुर गांव में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और हाईवोल्टेज ड्रामा करने लगा। युवक ने राजस्व विभाग और पुलिस पर गलत कार्रवाई करने का आरोप लगाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

विशेषरपुर (साईनाथ) निवासी 30 वर्षीय श्रीप्रकाश यादव पुत्र राजाराम यादव जमीन के सीमांकन को लेकर नाराज था। युवक का आरोप है कि उसकी जमीन गाटा संख्या 250 का राजस्व कर्मियों द्वारा गलत सीमांकन किया जा रहा है और दबाव में उसकी जमीन हड़पने की कोशिश की जा रही है।

जब तक उच्च अधिकारी नहीं आएंगे, नीचे नहीं उतरूंगा

मोबाइल टावर पर चढ़े युवक ने कहा कि जब तक उच्च अधिकारी मौके पर नहीं आएंगे, वह नीचे नहीं उतरेगा। युवक करीब तीन घंटे तक कड़ी धूप में टावर पर चढ़ा रहा। उसकी मां और स्थानीय लोग लगातार उसे नीचे उतरने के लिए समझाते रहे, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक कोई उच्च अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था और युवक टावर पर ही मौजूद था। इलाके में स्थिति को देखते हुए लोगों की भारी भीड़ जमा रही।

Related Articles

Back to top button