Uncategorized

मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार

ध्रुव कुमार विश्वकर्मा जी न्यूज संवाददाता

विकास खण्ड-सिरकोनी के समस्त सम्मानित ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती एवं समस्त ग्राम वासियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 20-05-2026 को विकास खण्ड-सिरकोनी में दिव्यांगजनों की आवश्यकता के अनुसार विभिन्न प्रकार के अनुमन्य सहायक उपकरण जैसे ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, हियरिंग एड आदि उपलब्ध कराने तथा शल्य चिकित्सा योजनान्तर्गत काक्लियर इम्पलांट के लाभार्थियों एवं जिनके हाथ-पैर नहीं उनके कृत्रिम हाथ पैर लगवाने हेतु चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया है। अतः आप अपने ग्राम पंचायत के सभी विशिष्ट सम्मानित दिव्यांगजनों को सूचित करने का कष्ट करें कि जिन दिव्यांग जनों को पिछले 03 वर्ष तक कोई उपकरण न मिला हो वे अपना रजिस्ट्रेशन इस कैंप में करा लें जिससे उन्हें भविष्य में कैंप लगाकर लाभान्वित किया जा सके। रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए निम्न अभिलेख आवश्यक है।
1-दिव्यांग प्रमाण-पत्र।
2-आधार कार्ड की प्रति।
3-एक फोटो
4-आय प्रमाण-पत्र की प्रति-(आय प्रमाण-पत्र मा0 सांसद, मा0 विधायक, महापौर, पार्षद, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिले के प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी अथवा ग्राम प्रधान जी द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र मान्य होगा।)
डॉ प्रदीप सिंह
सचिव

Related Articles

Back to top button