Uncategorized

उत्तराखंड PCS में बदलापुर का बढ़ाया मान, प्रशांत पांडेय बने सहायक नगर आयुक्त

संवाददाता अंकित दूबे

बदलापुर, जौनपुर। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (PCS) द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में बदलापुर क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री प्रमोद शुक्ला के दामाद प्रशांत पांडेय का चयन सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी (श्रेणी-1) पद पर हुआ है।
सोमवार 1 जून 2026 को घोषित परिणाम के बाद परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रशांत पांडेय की इस सफलता पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समाजसेवी श्री प्रमोद शुक्ला ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। प्रशांत की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी प्रशांत पांडेय को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल प्रशासनिक कार्यकाल की कामना की है।

Related Articles

Back to top button