शिकायत पर अलग अलग दुकानों से रिफाइन तेल व लड्डू का खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिया नमूना
संवाददाता अंकित दूबे
बदलापुर। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश तिवारी ने सोमवार को बदलापुर के घनश्यामपुर रोड पर स्थित प्रदीप यादव की दुकान से लड्डू का नमूना लिया। इसी क्रम में उन्होंने घनश्यामपुर में मानिक यादव की दुकान से रिफाइन तेल का नमूना लेकर आवश्यक कार्यवाही हेतु जांच के लिए उत्तर प्रदेश विश्लेषक विभाग को भेज दिया। दुकानों पर नमूना लेने की जानकारी मिलते ही कस्बे में हड़कंप मच गया। खाद्य पदार्थ से सम्बन्धित दुकानदार अपनी दुकान का शटर गिरा कर मौके से गायब हो गए। गौरतलब है कि ग्राम भटेहरा निवासी ओमप्रकाश पाण्डेय ने आई जी आर एस के माध्यम से मुख्यमंत्री पोर्टल पर इस बात की शिकायत दर्ज कराई थी कि घनश्यामपुर में दुकानदार मानिक चन्द यादव नकली रिफाइन तेल से समोसा तथा मिलावटी पनीर की बिक्री कर आम जनमानस के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसी क्रम में बदलापुर के घनश्यामपुर रोड पर स्थित यादव लड्डू की शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि लड्डू में घटिया एवं मिलावटी तेल का प्रयोग किया जा रहा है। शिकायत के निस्तारण के क्रम में प्रदीप यादव के लड्डू का नमूना लिया गया।