Uncategorized

ब्रेकिंग न्यूज़………………

हरैया ब्लॉक के दौलतपुर ग्राम पंचायत में मनरेगा घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है।

92 ‘भूतिया’ मजदूरों के नाम पर फर्जी हाजिरी दर्ज करने का मामला सामने आया है।

जांच के दौरान मौके पर एक भी मजदूर कार्य करता नहीं पाया गया, जबकि कागजों में काम पूर्ण दिखाया गया है।

पूरी योजना सिर्फ दस्तावेजों में संचालित होती रही, जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं मिला।

ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर मिलीभगत कर सरकारी धन के गबन का गंभीर आरोप लगा है।

सरकारी ऐप पर बिना मौजूदगी के हाजिरी लगना सिस्टम पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

प्रदेश की जीरो टॉलरेंस नीति के बावजूद ऐसे मामलों का सामने आना चिंता का विषय है।

जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी से मामला और संदिग्ध होता जा रहा है।

ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है और उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज हो गई है।

अब देखना होगा कि प्रशासन दोषियों पर कब तक सख्त कार्रवाई करता है।

विकास अग्रहरि

Related Articles

Back to top button