Uncategorized

दहेज हत्या के मामले में वांछित फरार अभियुक्त गिरफ्तार

जी न्यूज संवादाता
संग्राम चौबे

घुघली । महराजगंज: छः माह पूर्व दहेज हत्या मामले में फरार हरखीटोला खपरधिक्का निवासी अंगद सिंह को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाने में छः माह पूर्व पांच जनवरी को हत्या एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसमें आरोपी फरार चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार अभियुक्त की तलाश में जुटी थी। पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त अंगद सिंह 27 वर्ष निवासी हरखीटोला खपरधिक्का को गिरफ्तार कर लिया आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दीपक कुमार मिश्रा, कांस्टेबल कृष्ण प्रताप सिंह एवं कांस्टेबल विजय शंकर यादव शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button