बस्ती से बड़ी खबर।
आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बभनान चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष गौर अतुल अंजान ने की, जबकि चौकी प्रभारी अजय नाथ कनौजिया सहित चौकी के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
बैठक में ताजियादार, धर्मगुरु, संभ्रांत नागरिक एवं दोनों समुदायों के लोग शामिल हुए।
थानाध्यक्ष ने सभी से भाईचारे, आपसी सद्भाव और गंगा-जमुनी तहजीब के साथ मोहर्रम मनाने की अपील की।
उन्होंने सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने की सख्त हिदायत दी।
मोहर्रम के दौरान चाकू, छुरी, तलवार जैसे शस्त्रों के प्रदर्शन पर रोक के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में ताजियादारों से जुलूस के रूट, समय और ऊंचाई की जानकारी ली गई तथा पूर्व निर्धारित पारंपरिक मार्गों से ही ताजिया निकालने के निर्देश दिए गए।
पुलिस प्रशासन ने शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
ब्यूरो चीप बस्ती
बबलू गौतम