Uncategorized

बारीगांव चौराहे पर ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न:मोहर्रम पर पुलिस रही मुस्तैद,

घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा स्थित बारीगांव चौराहे पर शुक्रवार को मोहर्रम के अवसर पर ताजिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने ताजिया जुलूस में भाग लेकर हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ताजिया जुलूस गांव के निर्धारित मार्गों से होकर निकला। इस दौरान लोगों ने अनुशासन और आपसी भाईचारे का परिचय दिया। पूरे आयोजन में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।

जखीरा चौकी आशुतोष पाठक अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का लगातार निरीक्षण किया, जिससे कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के शांतिपूर्वक संपन्न हो सका।

स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस प्रशासन का सहयोग किया और आपसी सद्भाव बनाए रखने में भूमिका निभाई। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर स्थानीय लोगों ने संतोष व्यक्त किया

जी न्यूज़ घुघली

Related Articles

Back to top button