सड़क हादसे में दो लोग घायल, एक की हालत गंभीर
घुघली. जखीरा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे बारीगांव चौराहे के पास सड़क हादसे में बाइक चालक ने साइकिल सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, निवासी बारीगांव तिवारी टोला मिठाई लाल बर्मा उम्र लगभग 50 वर्ष अपने खेत से काम कर के आ रहे बारीगांव चौराहे पर बाइक चालक रवि बर्मा पुत्र किशोरी बर्मा ग्राम मेदनीपुर सोनारी पट्टी इंदरपुर की तरफ से तेज रफ्तार बाइक ने बारीगांव चौराहे के समीप मिठाई लाल बर्मा कि साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चालक और साइकिल सवार दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही जखीरा चौकी प्रभारी आशुतोष पाठक मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली भेजा गया।
साइकिल सवार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस संबंध में जखीरा चौकी प्रभारी आशुतोष पाठक ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है पुलिस मामले की जांच कर रही

जी न्यूज़ घुघली