स्वतंत्र पत्रकार समिति उत्तर प्रदेश की केंद्रीय कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक, पत्रकार हित और संगठन विस्तार पर बनी रणनीति
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल विश्वकर्मा बोले— पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए संगठन निरंतर करेगा संघर्ष

संवाददाता राहुल विश्वकर्मा
घुघली समाचार
महराजगंज। स्वतंत्र पत्रकार समिति उत्तर प्रदेश के केंद्रीय कार्यालय पर संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके सम्मान एवं सुरक्षा के साथ-साथ संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जनपद और तहसील स्तर तक अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल विश्वकर्मा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा सम्मान की रक्षा करना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकारों की हर समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेगा तथा प्रदेश भर में नए सदस्यों को जोड़कर संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। संगठन का उद्देश्य केवल पत्रकारों को एक मंच पर लाना ही नहीं, बल्कि उनके हितों की रक्षा करते हुए उन्हें सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना भी है।
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने पत्रकारों के कल्याण, सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया