Uncategorized
विद्यालय संचालन की समस्याओं पर मंथन करेगी निजी प्रबंध अशासकीय विद्यालय कल्याण समिति
दीनदयाल पाण्डेय मंडल क्राइम ब्यूरो गोरखपुर
09 अगस्त को पडरौना में होगी संगठन की मासिक बैठक, जिलेभर के पदाधिकारी, सदस्य, प्रबंधक व प्रधानाचार्य होंगे शामिल
पडरौना/कुशीनगर। निजी प्रबंध अशासकीय विद्यालय कल्याण समिति उत्तर प्रदेश (कुशीनगर) की मासिक बैठक 09 अगस्त 2026, दिन रविवार को आयोजित की जाएगी। बैठक संगठन के कैंप कार्यालय न्यू सन राइज एकेडमी, रामकोला रोड, पडरौना में पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी।