Uncategorized

चार उपनिरीक्षकों का गैर जनपद तबादला, घुघली थाने में हुआ विदाई समारोहघुघली।

घुघली थाने में तैनात चार उपनिरीक्षकों का गैर जनपद तबादला होने पर शनिवार को थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार की ओर से आयोजित समारोह में स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर विदाई दी गई।
तबादला होने वाले उपनिरीक्षकों में सुरेंद्र कुमार शर्मा, हरिराम सिंह, मृत्युंजय राय और राजेश यादव शामिल हैं। चारों की नई तैनाती बहराइच जिले में हुई है।
इस दौरान थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने कहा कि चारों उपनिरीक्षकों ने घुघली थाने में रहते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निर्वहन किया। उनका कार्यकाल सराहनीय रहा और उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। समारोह में थाना परिसर के पुलिसकर्मियों ने स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

घुघली समाचार

Related Articles

Back to top button