Uncategorized

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान

दीनदयाल पाण्डेय मंडल क्राइम ब्यूरो गोरखपुर

भाजपा मंडल कप्तानगंज की कार्यशाला एवं मासिक बैठक सम्पन्न, स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर हुआ मंथन

कुशीनगर (कप्तानगंज) भारतीय जनता पार्टी मंडल कप्तानगंज की “हर घर तिरंगा” कार्यशाला एवं मंडल की मासिक बैठक शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित होने वाले “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई मुख्य अतिथि हरिशंकर राय ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने घरों के साथ-साथ प्रत्येक बूथ के सभी घरों पर तिरंगा ध्वज फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि बूथ, गांव और मोहल्लों में स्थित शहीद स्मारकों की साफ-सफाई की जाए तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीद वीर सपूतों के परिजनों को सम्मानित कर राष्ट्र के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की जाए।
बैठक को पूर्व विधायक दीपलाल भारतीय, क्षेत्रीय प्रशिक्षण प्रमुख जयप्रकाश उपाध्याय तथा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश उर्फ इक्ष्वाकु सिंह ने भी संबोधित किया और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरेराम गुप्त ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री श्री मनोज कुमार मिश्र ने किया
बैठक में मंडल एवं मोर्चा के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button