कप्तानगंज में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की समीक्षा बैठक संपन्न
युवा एवं किसान प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक विस्तार पर हुआ मंथन

दीनदयाल पाण्डेय | मंडल क्राइम ब्यूरो, गोरखपुर
कप्तानगंज, कुशीनगर। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. कुंवर श्री रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’ के निर्देशानुसार कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज स्थित रिद्धि-सिद्धि बैंक्वेट हॉल में युवा प्रकोष्ठ एवं किसान प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में जनसंपर्क अभियान को गति देने, बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और अधिक से अधिक युवाओं एवं किसानों को पार्टी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में बलबीर सिंह ‘शिवाजी’, प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, हितेश प्रताप सिंह (पंकज), प्रदेश कार्यालय प्रभारी, जिला अध्यक्ष कुशीनगर हर्ष उपाध्याय सहित जिला एवं विभिन्न प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन की नींव समर्पित कार्यकर्ताओं से तैयार होती है। कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
बैठक का संदेश स्पष्ट रहा— “संगठन ही शक्ति है, कार्यकर्ता ही पार्टी की पहचान है।”