Uncategorized

प्रधानाध्यापक नागेंद्र शुक्ल ने बिजली कनेक्शन के अभाव में बंद पड़े स्मार्ट टीवी व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

संवाददाता सिरजेश यादव
घुघली समाचार

कुशीनगर। जनपद के रामकोला क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1-8 संविलियन), पोखरभिंडा, रामबर बुजुर्ग में विद्युत कनेक्शन नहीं होने के कारण विद्यालय में लगे स्मार्ट टीवी, आईसीटी से संबंधित कंप्यूटर तथा लर्निंग बाय यू लैब के इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का संचालन नहीं हो पा रहा है।
विद्यालय की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि विद्युत कनेक्शन के लिए झटपट पोर्टल पर दो बार आवेदन किया जा चुका है। विद्युत विभाग द्वारा कनेक्शन के लिए आवश्यक धनराशि की मांग की जा रही है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी रामकोला तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर को भी प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। फोन से बात करने पर आश्वासन दिया गया की बहुत जल्द कनेक्शन हो जाएगी
पत्र के अनुसार विद्यालय की समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक, सांसद कुशीनगर तथा भाजपा जिलाध्यक्ष से भी अनुरोध किया गया है, लेकिन अभी तक विद्यालय में विद्युत कनेक्शन नहीं हो सका है।
विद्यालय प्रशासन ने मुख्यमंत्री से विद्यालय में शीघ्र विद्युत कनेक्शन की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि आधुनिक शिक्षण उपकरणों का समुचित उपयोग विद्यार्थियों के हित में किया जा सके।

Related Articles

Back to top button