Uncategorized

निचलौल में भीषण सड़क हादसा एक ही गांव के चार युवकों की मौत पूरे गांव में मचा कोहराम

महाराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम दमकी स्थिति भारत गैस एजेंसी के सामने मंगलवार रात को एक ही गांव के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई एक सूचना मिलते ही सूचना मिलते ही पूरे गांव में कोहरा मच गया। पुलिस के अनुसार दो पहिया वाहन UP56 BK6880 महाराजगंज से निचलौल की ओर जा रहा था।जबकि डंपर संख्या UP53JT5551 निचलौल से महाराजगंज आ रहा था गैस एजेंसी के सामने दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गए

दुर्घटना में बाइक सवार सनी पुत्र रामकेयस 18 वर्ष, विवेक पुत्र संतोष 18 वर्ष, किशन पुत्र राम रामकेयस 18 वर्ष, शिव पुत्र संतोष 18 वर्ष निवासी ग्राम पचमा थाना निचलौल गंभीर रूप से घायल हो गया सभी घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने चारों युवक को मृत घोषित कर दिया पुलिस ने दुर्घटना में शामिल डंपर को कब्जे में लेकर जप्त कर लिया। मृतकों की समूह को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी हाउस भेज दिया गया परिवार जनों का राज से ही रो रो कर बुरा हाल है घटना की गंभीरता को देखकर पुलिस अधीक्षक महोदय के समय घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को निर्देशित दिया है कि जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Back to top button