Uncategorized

महराजगंज रक्षाबंधन से पहले डीएम गौरव सिंह सोगरवाल को बांधी राखी, बालिकाओं ने दिया स्नेह का संदेश

पवित्र पर्व रक्षाबंधन के पावन अवसर से ठीक पहले महराजगंज जनपद में एक आत्मीय और अनूठी तस्वीर देखने को मिली। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से उत्साह के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचीं बालिकाओं और युवतियों ने जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर उनके दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

बेटियों से संवाद और भविष्य की प्रेरणा :- इस स्नेहिल मुलाकात के दौरान महराजगंज जिलाधिकारी ने सभी बहनों का गहरे प्रेम का भाव से स्वागत किया। उन्होंने बच्चियों और युवतियों से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए उनकी शिक्षा, हॉबी (रुचियों) और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली।

डीएम ने बालिकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें और कड़ी मेहनत व लगन के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने विश्वास जताया कि आज की बेटियां भविष्य की मजबूत नींव हैं।

प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा :- जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के दौरान इस बात पर जोर दिया कि जनपद की बेटियां और बहनें समाज की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति हैं। उन्होंने स्पष्ट किया ।

सुरक्षा और शिक्षा :- बालिकाओं की सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण प्रगति जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। डीएम ने बच्चियों को आश्वासन दिया कि किसी भी प्रकार की समस्या या आवश्यकता पड़ने पर वे बिना किसी झिझक के उनसे सीधा संपर्क कर सकती हैं। प्रशासन उनकी हरसंभव मदद के लिए सदैव तत्पर है।

उपहार स्वरूप मिला राखी का शगुन :- मुलाकात के अंत में जिलाधिकारी ने सभी बहनों को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर स्नेहस्वरूप ‘राखी का शगुन’ भेंट किया। शगुन पाकर बालिकाओं और युवतियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने जिलाधिकारी के इस सहज और संवेदनशील व्यवहार की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और इस मुलाकात को अपने लिए एक यादगार क्षण बताया।

घुघली समाचार

Related Articles

Back to top button