Uncategorized
ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, गूंजे नातिया कलाम
घुघली ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम बारीगांव में ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर बुधवार को क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। हाथों में धार्मिक झंडे लिए लोग नातिया कलाम पढ़ते हुए आगे बढ़े। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया।
जुलूस निर्धारित मार्ग से होते हुए विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख चौराहों से गुजरा। इस दौरान धार्मिक नारों और नातिया कलाम से माहौल भक्तिमय बना रहा। लोगों ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ की।जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन भी सतर्क रहा और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। आयोजकों ने सभी लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस में शामिल होने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील
की।
घुघली समाचार