Uncategorized

कानपुर नगर रावतपुर में बारावफात जुलूस निकला:अमन-भाईचारे की दुआ मांगी, सिविल डिफेंस एवं पुलिस की रही निगरानी

कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव में बुधवार को बारावफात के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरा, जहां लोगों ने धार्मिक नारे लगाए और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन तथा उनके संदेश को याद किया। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया।

जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। आयोजकों ने भी सभी से शांतिपूर्वक जुलूस में शामिल होने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।

बारावफात को लेकर शासन एवं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। जुलूस के मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर सिविल डिफेंस और पुलिस बल तैनात रहा। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई और जुलूस के पूरे मार्ग पर पुलिसकर्मी सिविल डिफेन्स की टीम तैनात रहे। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

जुलूस में शामिल लोगों ने देश में अमन-चैन, शांति और आपसी भाईचारे की दुआ की।

कानपुर से विशेष संवाददाता रवि शर्मा की खास रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button