राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित हुए प्रधानाध्यापक राजेश उपाध्याय
5 /9/26 घुघली विकासखंड अंतर्गत ग्राम बारीगांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार उपाध्याय को उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य एवं विद्यालय में बेहतर योगदान के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
राजेश उपाध्याय ने माननीय मुख्यमंत्री जी के हाथों राज्य अध्यापक पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री द्वारा उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश उपाध्याय ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि वह आगे भी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और विद्यालय के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।
क्षेत्रवासियों एवं विद्यालय परिवार ने उन्हें राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
घुघली समाचार
