जंगल के बीहड़ों में शिक्षा की अलग जगाने के लिए सम्मानित हुए प्रधानाध्यापक विन्जन जी।
जंगल के बीहड़ों में शिक्षा की अलग जगाने के लिए सम्मानित हुए प्रधानाध्यापक विन्जन जी।
शिक्षक दिवस के अवसर पर लक्ष्मीपुर विकासखंड के कम्पोजिट विद्यालय सेमरहवां (खास) के विन्जन जी को मुख्य विकास अधिकारी श्री महेंद्र कुमार सिंह एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री सुरजीत सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके किए गए अभिनव प्रयासों, विद्यालय के भौतिक स्थिति में सुधार , छात्रों के अधिगम स्तर एवं छात्र उपस्थित नवाचार एवं विभागीय कार्यों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया विन्जन जी की इस उपलब्धि के पीछे उनके 20 वर्षों से सतत कड़ी मेहनत लगन व ईमानदारी से किए गए शिक्षण कार्य हैं। सेमरहवा गांव लक्ष्मीपुर ब्लाक के जंगल के बीहड़ों में बसा गांव है।
उफनायी रोहिणी नदी के समय भी विन्जन जी खुद मल्लाह बनाकर सेमरहवा गांव में शिक्षा की अलख जगाये रखा और बच्चों को नवाचार से सिखाते रहें विन्जन जी को जिले से सम्मानित होने पर बीईओ सुदामा जी, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धन प्रकाश त्रिपाठी, मंत्री हरिश्चंद्र चौधरी, संजय कुमार यादव, बृजेश कुमार जायसवाल, रमेश कुमार, सौरभ कुमार त्रिपाठी, राकेश प्रजापति,अख्तर हुसैन खान, अब्दुल रहमान, रामसेवक यादव, दिनेश सिंह, अब्दुल कलाम आदि ने प्रसन्नता प्रकट की है।

