Uncategorized
बलिया न्यूज। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत।
बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर सिकंदर पुर बलिया के पूर्व अध्यक्ष एवम समाजवादी छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील यादव पुत्र सियाराम यादव का बलिया सिकंदरपुर मार्ग पर खड़ासरा चट्टी के समीप अनियंत्रित टेंपो के पलटने से उसमे दब कर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाल कर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय बलिया भेजवाया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर को सुनकर जिले भर के छात्र नेताओं की भीड़ जुट गई । ये 2003-04 मे बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अध्यक्ष तथा वर्ष 2004-05 मे समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष रहे।
