G न्यूज़ घुघली जनपद कुशीनगर-
दिनांक- 09.10.2023

“ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत कुशीनगर पुलिस द्वारा आयुध अधिनियम के मुकदमें में प्रभावी पैरवी कर एक अभियुक्त को जेल में बिताई गई अवधि एवं 2,000/- रुपये अर्थदण्ड की दिलाई गई सजा-
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत निरन्तर प्रभावी पैरवी कर दोषी अभियुक्तों को सजा दिलवायी जा रही है जिसके क्रम में थाना नेबुआ नौरंगिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 109/2001 धारा 4/25 आयुध अधिनियम में दोषी अभियुक्त के विरुध्द स्थानीय पुलिस व मॉनिटरिंग सेल के द्वारा प्रभावी पैरवी किया गया, जिसके फलस्वरुप मा0 न्यायालय द्वारा आज दिनांक 09.10.2023 को अभियुक्त अनिरुद्ध गुप्ता पुत्र स्व0 शिवनन्दन गुप्ता साकिन लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मीपट्टी थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाकर अपराध सिध्द करते हुए उपरोक्त अभियुक्त को जेल में बिताई गई अवधि एवं 2,000/- रुपये अर्थदंड से दण्डित किया गया।
अभियुक्त को सजा दिलाने में विवेचक उ0नि0 सीताराम चौधरी व ए0पी0ओ0 राजेश पाण्डेय, पैरोकार का0 आफताब अहमद का सराहनीय योगदान रहा है।
G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा सपहा
जनपद कुशीनगर