Uncategorized

पर्व के मद्देनजर पुलिस ने की बैठक।

आगामी पर्व के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी ने पूजा समिति एवं डीजे संचालकों एवं संभ्रांत लोगों के साथ थाना परिसर में मंगलवार को बैठक किया। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने पर जोर दिया। साथ ही 40 विंदुओ पर जारी गाइड लाइन का पालन करने की नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस आप के साथ है। कहीं भी कोई समस्या आती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था में दखल देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। रिपोर्टर बिनोद यादव लेहडा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button