Uncategorized

लक्ष्मीगंज स्थित राजेन्द्र इसरावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल लक्ष्मीगंज(राजेन्द्र नगर) कुशीनगर के प्रांगण में

शनिवार को तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ।
दीनदयाल पांडेय जिला क्राइम रिपोर्टर कुशीनगर

इस दौरान स्काउट गाइड ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि जिला संगठन जिला मुख्य आयुक्त अश्विनी पाण्डेय ने कहा कि यह संगठन दुनिया को शांति का संदेश देता है। स्काउट गाइड जिला कमिश्नर और जे०पी० इंटर कॉलेज कप्तानगंज के यशस्वी प्रधानाचार्य श्री राम प्रसाद गौड. ने कहा कि स्काउट गाइड बच्चों को कर्तव्य का बोध कराता है और बच्चों में टीम के साथ आगे बढ़ने की भावना को प्रेरित करता है।प्रशिक्षण के समापन समारोह में पूर्वांचल स्कूल केयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्री मनोज विश्वकर्मा , अरविन्द गुप्ता तथा अमित शर्मा भी उपस्थित रहे।प्रधानाचार्य बी डी यादव ने बताया कि स्काउट गाइड के माध्यम से बच्चों के सांस्कृतिक, बौद्धिक,मानसिक तथा सर्वांगीण विकास होता है। इसके पूर्व अतिथियों ने सभी स्काउट गाइड द्वारा बनाए गए टोलियों का निरीक्षण किया तथा उनको पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन स्काउट गाइड के डी ओ सी सतीश श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य डा गोरख राय, अनूप सिंह,शैलेंद्र दत्त शुक्ल, देवेन्द्र मणि,इंद्रजीत गोविन्द राव(प्रबंधक चंद्रावती देवी इंटर कालेज रामकोला ), धर्मेन्द्र तिवारी (उर्मिला देवी इंटर कालेज अहिरौली कुसम्ही रामकोला), विजय प्रताप यादव,अमित श्रीवास्तव,अशोक शर्मा भी उपस्थित रहे।साथ ही साथ विद्यालय के अध्यापक जे पी यादव, सुमंत शाही,कमलेश दीक्षित,प्रदीप कुमार यादव, उपेन्द्र नाथ दीक्षित,राजीव कुमार, बृजेश यादव,लाल प्रताप राय , चन्द्र प्रकाश पाण्डेय,रविन्द्र राजभर आरती देवी, मनिता देवी ,संध्या यादव,अनुपमा गोंड,नीलम यादव , काजल विश्वकर्मा,रेनू यादव,सत्या कुशवाहा तथा कुंती देवी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button