Uncategorized
G न्यूज घुघली जनपद कुशीनगर-दिनांक-15.01.2024
दिनांक 22.01.2024 को आयोध्या में श्री राम जन्म भूमि में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत आज दिनांक 15.01.2024 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल द्वारा थाना तमकुहीराज क्षेत्रान्तर्गत स्थापित रुट डायवर्जन हेतु लगे बैरियरों का भ्रमण/निरीक्षण किया गया तथा शांन्ति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ताकि आम जनमानस को कठिनाई का सामना न करना पड़े।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्री जितेन्द्र सिंह कालरा, प्र0नि0 तमकुहीराज, पीआरओ कुशीनगर एवं अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा जायसवाल सपहा
जनपद कुशीनगर