Uncategorized

गोरखपुर का ग्राम देवारीबारी भू माफिया के चलते स्वच्छ जल के लिए रह जाएगा अछूता अधिकारियों ने किया मुख्यमंत्री के आदेश को दरकिनार

गोला गोपालपुर गोरखपुर।आपको बताएं कि गोरखपुर के गोला तहसील का ग्राम देवारीबरी में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी के लिए ग्राम प्रधान और लेखपाल द्वारा 7 जून 2022 को जमीन प्रस्तावित की गई थी ग्राम निवासी कृष्ण मुरारी यादव द्वारा 19 जून 2022 को थोड़े से भूभाग पर रातों-रात कब्जा कर लिया गया जिसकी सूचना मोबाइल और लिखित रूप से प्रधान प्रतिनिधि द्वारा दी गई मौके पर तहसीलदार महोदय ने आकर के निरीक्षण किया चस्मदीतो का कहना है कि कृष्ण मुरारी यादव को तहसीलदार महोदय ने काफी डांटा फटकारा तथा प्रधान प्रतिनिधि को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द अवैध कब्जे को हटाकर जल जीवन मिशन का काम पूर्ण कराएंगे लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी प्रधान प्रतिनिधि दर-दर भटकने के लिए मजबूर है इसी कड़ी में प्रधान प्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री से मिलकर गुहार लगाई थी कि हमारे गांव में जल जीवन मिशन का कार्य पूर्ण कर दिया जाए मुख्यमंत्री ने आश्वासन भी दिया था कि हम अवैध कब्जा हटवा करके काम जल्द से जल्द पूरा कराएंगे लेकिन अधिकारियों ने कोर्ट का हवाला देकर लेकर मामले को दरकिनार कर दिया जबकि कोर्ट का डायरेक्शन भी है विधिक जानकारों का कहना है कि डायरेक्शन प्रधान प्रतिनिधि के पक्ष में है इस समय आम चर्चा है कि तहसील स्तर के उच्च अधिकारियों के मिली भगत के कारण यह अवैध कब्जा खाली नहीं हो पा रहा है प्रधान प्रतिनिधि ने डीएम गोरखपुर व कमिश्नर से मिलकर पुनः दिनाक 8/02/2024 गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द जमीन खाली कराई जाए ताकि 50% हो चुके जल जीवन मिशन का कार्य पूर्ण रूप से संपन्न कराया जा सके जिससे ग्राम सभा देवारी बारी की जनता को भी स्वच्छ जल मिल सके

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button