Uncategorized

कुशीनगर: निर्माण कार्य में मिली अनियमिता, चेयरमैन ने निर्माण कार्य रोकवा दिया।

मथौली। नगर पंचायत मथौली के मुख्य चौराहे पर सड़क के दोनों तरफ पथ प्रकाश और इंटरलाकिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें घटिया निर्माण कराया जा रहा था। वार्ड के लोगों ने इसकी तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

इसका संज्ञान लेकर पहुंचे चेयरमैन और जेई ने जांच की तो शिकायती सही मिली। इसको गंभीरता से लेते हुए चेयरमैन ने निर्माण कार्य रोकवा दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर और पोस्ट को गंभीरता से लेते शुक्रवार को चेयरमैन नवरंग सिंह, जेई कृष्ण कुमार मद्धेशिया और लिपिक हरेराम शर्मा ने निर्माण कार्य की जांच की। जांच के दौरान करीब 28 लाख की लागत से चल रहे इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य में प्रयुक्त हो रहे ईंट, बालू, सीमेंट समेत अन्य निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं मिला। इसको गंभीरता से लेते हुए चेयरमैन ने निर्माण कार्य रोकवाते हुए मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री प्रयुक्त करने का निर्देश दिया। इस दौरान नगीना गुप्ता प्रदुमन मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
दीनदयाल पाण्डेय
जिला क्राइम रिपोर्टर कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button