Uncategorized
*बलिया न्यूज – नई रेल लाइन से जुड़ेगा बलिया – आरा, तीन माह में तैयार होगा फाइनल सर्वे रिपोर्ट।*
बलिया से आरा को जोड़ने वाले नई रेल लाइन की मंजूरी के बाद फाइनल सर्वे के लिए 1 करोड़ 55 लाख धन जारी कर दी गई है। उक्त रेल लाइन का फाइनल सर्वे रिपोर्ट तीन माह में तैयार करने का आदेश दिया गया है। बलिया – आरा के मध्य मसाड़ हाल्ट, धमाड, उमराव गंज, धनवल, नैनीजोर, कृपालपुर, और सोहिलपुर रेलवे स्टेशन होंगे। सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने चार माह के अंदर रेलवे लाइन का कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई है।
संवाददाता/प्रभारी
दिनेश यादव
जी न्यूज बलिया
