Uncategorized

*बकरी चराने गई बच्ची पर जानलेवा हमला*थाना क्षेत्र कप्तानगंज (कुशीनगर) बकरी चराने गई बच्ची पर जानलेवा हमला

घटना 08,02,2024 को दोपहर 01:30 के करीब बकरी चराने गई,, नरगिश पुत्री सलामुद्दीन,, रामजानकी नगर,,वार्ड नं 5 नगर पंचायत कप्तानगंज जिला कुशीनगर ,,अपनी बकरियों को लेकर  अपने घर के ही पास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बगल में बकरी चरा रही,, वहीं बगल में रामदयाल पुत्र भरोसा का खेत है वहीं बकरी चराते देख ,,रामदयाल की पत्नी राजमती व सीमा,गोलरी, मधु, दुर्गा,उनकी चारों बेटियों ने नारगिश को गाली दे रही थी। नरगिस के पूछे जाने पर उसे धक्का देकर खेत में गिरा दिये और सभी लोग मिलकर मारने लगे और जब नरगिस बेहोश होगई तो छोड़ कर सभी लोग भाग गये। वही कुछ दूर पर गेंद खेल रहे बच्चों ने देखा तो नरगिस बेहोश पड़ी थीं। तो नरगिस के घर जा कर इस घटना की जानकारी नरगिस के घर वालों को उन बच्चों ने दिया घर वाले तत्काल नरगिस को उठा कर समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कप्तानगंज में ले गये जहां डॉक्टरों ने नरगिस की हालत गम्भीर देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस घटना का तहरीर , नरगिस के घर वालों ने थाना कप्तानगंज को दे दिया है, पीड़ित परिवार को अभी तक नही मिल सका न्याय।
G news तहसील रिपोर्ट,, जमाल अंसारी👍

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button