Uncategorized

बलिया खबर : बलिया में बोलोरो ने बाइक मे मारी टकर

बलिया के रसड़ा सिधागरघाट मार्ग पर एक सड़क हादसा हो गया | यह एक तेज रफ्तार बोलोरो ने बाइक मे जोरदार टकर मार दी | इस हादसे में बाइक सवार रामआशीष 45 वर्ष की मौत हो गई | हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया | सूचना पा कर पहुंची पुलिस ने सव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया |
जिले के रसड़ा सीधागरघाट मार्ग के बधुबांध चट्टी पर मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार बोलोरो ने बाइक को टकर मार दी, जिसमे बाइक सवार पूर्व कोटेदार रामआशीष निवासी खजुहा की मौत हो गई | वह अपनी दुकान बंद कर रात को बाइक से घर जा रहे थे , इसी दौरान रसड़ा से गाजीपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार बोलोरो UP 52 B 3618 ने बाइक मे जोरदार टकर मारते हुए खाई में उतर गई | इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए |
स्थानीय लोगो ने पुलिस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा में भर्ती कराया | वहा चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया |

जी न्यूज संवाददाता
नीतिश यादव
बलिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button