Uncategorized

कुशीनगर में छोटे भाई के सामने ही युवती कूदी ट्रेन के आगे, मौत

दीनदयाल पाण्डेय
जिला क्राइम रिपोर्टर कुशीनगर

कुशीनगर।खड्डा थाना क्षेत्र के बसडीला हाईडिल टोला के सामने हनुमानगंज थाना क्षेत्र निवासी एक 19 वर्षीय युवती ने अपने नाबालिग भाई के सामने शुक्रवार सुबह 10 बजे गोरखपुर से नरकटियागंज जा रही ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर जंगल के पिपरइया टोला निवासी उमेश के चार पुत्र हेमंत, यशवंत, मृत्युंजय, पुष्कर व दो बेटियों में सबसे बड़ी मंजरी थी। मौके पर मौजूद मृतका के छोटे भाई हेमंत के उसकी बड़ी बहन मंजरी का परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर शुक्रवार की सुबह विवाद हुआ था। नाराज होकर मंजरी, खड्डा थाना क्षेत्र के सोहरौना निवासी अपने बड़े पिता के घर जाने की बात कह साईकिल से छोटे भाई हेमंत के साथ निकल गई। बसडीला हाईडिल टोला के समीप पहुंची थी, तभी गोरखपुर से नरकटियागंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आ गयी। ट्रेन आता देख मंजरी भाई को छोड़कर भागी और ट्रेन के आगे कूद गयी। ट्रेन के चपेट में आकर उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। छोटा भाई चीखने चिल्लाने लगा।

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय, एसआई शर्मा सिंह यादव, शशांक राय, सिपाही यशवंत यादव, इसरार, शशिकेश गोस्वामी आदि के साथ मौके पर पहुंच गये। मृतका के नाबालिग भाई से पूछताछ कर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी।जिस पर मृतका के पिता उमेश मां किशनावती देवी मौके पर पहुंच गयी। शव से लिपटकर रोने बिलखने लगे

इंस्पेक्टर ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button