Uncategorized
यूपी बिहार की सीमा पर होगी नाकाबंदी बढ़ी चौकसी
दीनदयाल पाण्डेय
जिला क्राइम रिपोर्टर कुशीनगर
कुशीनगर :–आगामी त्यौहार और लोकसभा चुनाव के मध्य नजर बिहार प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है बिहार पुलिस पिछले कुछ महीनो में अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है बृहस्पतिवार शाम गोपालगंज के डीएम मोहम्मद मकसूद आलम और एसपी स्वर्ण प्रताप ने बलथरी चेक पोस्ट का निरीक्षण किया यह चेक पोस्ट कुशीनगर जिले और गोपालगंज के बॉर्डर पर स्थित है डीएम और एसपी ने यूपी से सभी वाहनों की शक्ति से जांच करने के निर्देश दिए हैं साथ ही सीसीटीवी कैमरे को ठीक करने का भी निर्देश दिया प्रतिबंधित सामान हथियार और तस्करी में लिफ्ट लोगों की सख्ती से निपटने की हिदायत दी इस मौके पर सदर एसडीएम डॉक्टर प्रदीप कुमार डीटीओ उपेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।