Uncategorized

G न्यूज़ घुघली जनपद कुशीनगर-दिनांक-21.02.2024

“ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत कुशीनगर पुलिस द्वारा दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्त को दिलाई गयी जेल में बिताई गयी अवधि एवं 1000/- रुपये अर्थदण्ड की सजा-

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत निरन्तर प्रभावी पैरवी कर दोषी अभियुक्तों को सजा दिलवायी जा रही है जिसके क्रम में थाना नेबुआ नौरंगिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 76/2005 धारा- 498A/504 भा0द0वि0 में दोषी अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय पुलिस व मॉनिटरिंग सेल के द्वारा प्रभावी पैरवी किया गया, जिसके फलस्वरुप मा0 न्यायालय द्वारा आज दिनांक 21.02.2024 को अभियुक्त छबीला कुशवाहा पुत्र राम अवध कुशवाहा साकिन सरपतही बुजुर्ग थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाकर अपराध सिध्द करते हुए उपरोक्त अभियुक्त को जेल में बिताई गयी अवधि एवं 1000/- रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अभियुक्त को सजा दिलाने में विवेचक उ0नि0 श्री सत्यदेव उपाध्याय व अभियोजन अधिकारी APO श्री राजेश पाण्डेय (कोर्ट का नाम- सिविल जज(एस0डी)/एफ0टी0सी0-1 जनपद कुशीनगर), थानाध्यक्ष श्री हर्षवर्धन सिंह पैरोकार का0 आफताब अहमद थाना नेबुआ नौरंगिया का सराहनीय योगदान रहा है।

G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा जायसवाल सपहा
जनपद कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button