Uncategorized

पडरौना कोतवाली में तैनात सिपाही बना मुन्ना भाई , भाई की जगह दे रहा था परीक्षा

दीनदयाल पाण्डेय
जिला क्राइम रिपोर्टर कुशीनगर

पडरौना कुशीनगर बीते रविवार को पुलिस भर्ती परीक्षा के आखिरी दिन अभ्यथियो की जगह परीक्षा दे रहे जिन छ फर्जी लोगो को मऊ पुलिस ने भिभिन्न थानों से गिरफ्तार किया उसमे उसमे एक मुन्ना भाई जिले के पडरौना कोतवाली में बतौर सिपाही तैनात है।
उसे अपने भाई की जगह परीक्षा देने में पकड़ा गया
गत सोमवार को मऊ के पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने मीडिया से बताया फर्जी तरीके से परीक्षा दे रहे ।
कई प्रकरणों के बिच मऊ जिले के अमृत पब्लिक स्कूल से अपने भाई ब्रजेश सिंह की जगह परीक्षा दे रहे राकेश सिंह पुत्र कन्हैया सिंह निवासी पलिया थाना रानीपुर जिला मऊ की गिरफ्तार किए जाने की बात बताई थी।
उनके विरुद्ध फ्राड और धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज कर के जेल भेज दिया गया है।
उक्त व्यक्ति पडरौना कोतवाली में बतौर सिपाही तैनात थे ।
भाई को नौकरी दिलाने के लिए अपनी नौकरी दाव पर लगा कर गिरफतार हुए सिपाही पर विभागीय कार्यवाही करते हुए कुशीनगर एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि मऊ पुलिस द्वारा उक्त सिपाही के गिरफ्तारी के सूचना पर उसे निलम्बित कर दिया गया है जांच शुरू की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button