Uncategorized

खड्डा/कुशीनगर : मिड डे मील भोजन खाने से एक दर्जन से अधिक बच्चों की तबियत बिगड़ी, मेनू के विपरित बना था भोजन

दीनदयाल पाण्डेय
जिला क्राइम रिपोर्टर कुशीनगर

खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा शिवदत्त छपरा में आज दिनांक 22 जनवरी 2024 दिन बृहस्पतिवार को मध्यान्ह भोजन (मिड डे मील) खाने के बाद लगभग आधा दर्जन से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई खराब होने लगी। बच्चों की तबियत खराब होते देख तत्काल बच्चों को सीएचसी कोटवा ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां सभी बच्चों का इलाज जारी है। बच्चों ने बताया कि हमें मध्यान्ह भोजन में दालपीठा खाने को दिया गया। दालपीठा खाने के
आधे धंटे बाद दोपहर पेट में दर्द होने लगा और हालत बिगड़ती गई, असहनीय पीड़ा से तड़पता देख हम सभी को सीएचसी कोटवा में भर्ती कराया गया। जबकि आज मिड डे मील भोजन का मेनू दाल रोटी था। ग्रामीणों ने बताया कि चूल्हे के पास जला हुआ टायर मिला है। तहसीलदार खड्डा ने बताया कि मामले का संज्ञान आने के बाद मौके पर पहुंचकर जो बच्चे भोजन खाकर अपने घर चले गए थे उन बच्चों का हाल चाल
जाना गया। जिन बच्चों को भर्ती कराया गया है उनका नाम निम्न है। रितांशु पुत्री पलटू उम्र 12 वर्ष, सविता पुत्री राधकिशुन 11 बर्ष, सृष्टि पुत्री राजकुमार 10 बर्ष, नंदिनी पुत्री उमेश 8 बर्ष ,रेशम पुत्री मुन्ना 8 बर्ष, संगम पुत्र रामप्रवेश 9 बर्ष, अंकित पुत्र रामु 12 वर्ष, प्रिंस पुत्र बिनोद 11 वर्ष ,शिवा पुत्र रामू 11 वर्ष,ज्योति पुत्री अर्जुन 9 साल, गुड़िया पुत्री अयोध्या 14 बर्ष, गुंजन पुत्र राम बहाल 9 ,सुंदरी पुत्री बैधनाथ 9 वर्ष ,अमृता पुत्री विश्वास 9 वर्ष ,दीक्षा मिश्रा पुत्री धर्मेंद्र 12 वर्ष , सनम पुत्री कैलाश वर्ष ,नेहा पुत्री रामहर्ष 11 वर्ष आदि बच्चों की हालत बिगड़ी हुई है। मौके पर सांसद कुशीनगर विजय दूबे, बीएसए रामजीयावन मौर्या, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, उप जिलाधिकारी खड़ा आशुतोष, विधायक खड्डा विवेकानन्द आदि बच्चों की देखभाल करने में जुटे हुए है। इस घटना के पूरे प्रकरण में मामले की जांच पड़ताल व दोषियों पर कार्यवाही की प्रक्रिया सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा की जा रहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button