Uncategorized
*बलिया न्यूज – राहुल हत्या कांड के मुख्य हत्यारोपी पिता पुत्री को गड़वार पुलिस ने किया गिरफ्तार*
बीते 20 फरवरी को गड़वार कस्बा स्थित एक मैरेज हाल मे बाराबांध निवासी राहुल यादव की लहूलुहान हालत मे लाश मिली थी। जिसके बाद गडवार नगरा मार्ग को जाम कर दिया गया था। अधिकारियों ने काफी समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया। गुरुवार को थानाध्यक्ष ने अपने हमराहियो के साथ गस्त कर रहे थे। उसी दौरान सूचना मिली कि हत्यारोपी कही जा रहे है। जिसकी सूचना पर गड़वार पुलिस ने हनुमान मंदिर फेफना मोड़ से मुख्य हत्या आरोपी राजेश गुप्ता पुत्र अच्छेलाल गुप्ता निवासी गड़वार तथा उसकी पुत्री को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं मे चालान कर दिया।
दिनेश यादव
प्रभारी
जी न्यूज बलिया
