Uncategorized
डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड संबंधी बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई
जौनपुर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बैठक में सभी विभागो से उनकी सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा कार्य की प्रगति को पोर्टल पर नियमित रूप से फीड करने के भी निर्देश दिए।

परियोजना निदेशक से प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के संदर्भ में आवास निर्माण, किस्त वितरण की जानकारी ली।डीपीआरओ से 15वे वित्त आयोग के तहत निर्माण कार्य, व्यक्तिगत शौचालयों की जियो टैगिंग,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से गोशालाओं, कृत्रिम गर्भाधान, समाज कल्याण अधिकारी से शादी अनुदान, छात्रवृत्ति आदि, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी से एप्रोच मार्ग, नई सड़को के निर्माण आदि से संबंधित निर्माण कार्य,कौशल विकास, कन्या सुमंगला योजना सहित सेतु निगम के तहत हो रहे ब्रिज निर्माण के संदर्भ में जानकारी ली।
इसके पश्चात उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं यूपीपीसीएल, आवास विकास आदि से जनपद में चल रहे प्रोजेक्ट्स के संदर्भ में जानकारी ली। अग्निशमन केंद्र निर्माण, सिकरारा में चल रहे 100 बेड के अस्पताल निर्माण आदि की प्रगति के संदर्भ में जानकारी ली। राजकीय निर्माण निगम की ओर से किसी भी प्रतिनिधि के उपस्थित न होने पर स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।जल जीवन मिशन सीवर के प्रोजेक्ट मैनेजर, जेई, परियोजना अभियंता के द्वारा गलत जानकारी देने तथा सीवर फ्लो के प्रकरण को गंभीरता से न लेने पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात उन्होंने समस्त बीडीओ को रियल टाइम खतौनी के डाटा नियमित तौर पर फीड करने के निर्देश दिए तथा बीडीओ सिकरारा, खुटहन,करंजाकला के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम , अपर जिलाधिकारी वि. एवं रा. राम अक्षयबर चौहान, उपजिलाधिकारी सदर ऋषभ पुंडरीक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह,परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।