Uncategorized

*प्रोजेक्ट अमृत महोत्सव के तहत निरंकारी मिशन  ने निकाली प्रभात फेरी व राम जानकी घाट पर किया सफाई अभियान*

कुशीनगर : संत निरंकारी मिशन के ब्रांच कप्तानगंज व ब्रांच पकड़ी के सेवादल व साध संगत ने मिलकर शहर में निकाली प्रभात फेरी, जिसमे बाल सेवादल, भाई बहनों व साध संगत ने *स्वच्छ जल स्वच्छ मन* , *हम सब की है यह जिम्मेदारी साफ़ हो यह दुनिया हमारी* , *प्रदूषित पानी हमारी हानि*,  आदि नारें लगाते हुए शहर का भ्रमण करते हुए राम जानकी घाट पर पहुंचकर छठ घाट व मंदिर परिसर की सफाई करके लगभग 10 ट्राली कूड़ा प्रशासन के सहयोग से दूर फेकवाया। बाल सेवादल , नौजवान सेवादल भाई बहनों व साध संगत ने  मिलकर शहर में पुनः रैली करते हुए पूरे जोश में समाज को स्वच्छता के प्रति संदेश दिया। यह सफाई अभियान सम्पूर्ण भारत में 1200 से अधिक जल निकायों पर आज के दिन बाबा हरदेव सिंह जी के जन्मदिन पर बाबा जी के संदेश से प्रेरणा लेते हुए सफाई अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर ब्रांच के मुखी महात्मा मनोज मद्धेशिया जी, अकाउंटेंट  प्यारेलाल वर्मा जी, उर्मिला जी, सीमा जी , सुरेंद्र जी, शिवा जी, ईश्वर जी , गंगेश्वर जी, बंका जी, राधेश्याम जी, त्रिवेनी जी शैलेंद्र जी, छट्ठू जी आदि लोग उपस्थित रहे।
राहुल विश्वकर्मा
जिला संवाददाता कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button