Uncategorized

तेज रफ्तार बाइक पोल से टकराई, दंपती घायल

■ जखीरा चौराहे पर हुआ हादसा, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को पहुंचाया अस्पताल

घुघली/महराजगंज। जखीरा चौराहे पर शनिवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में बाइक चालक समेत उस पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार कुशीनगर जनपद के आमड़िहा थाना

बोदरवार निवासी सुरजीत पुत्र रामानंद बाइक से कहीं जा रहे
थे। बाइक पर उनकी पत्नी गुड्डी देवी भी सवार थीं। जखीरा
चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही जखीरा पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक आशुतोष पाठक, हेड कांस्टेबल प्रद्युम्न सिंह और कांस्टेबल गुलशन तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। पुलिस की तत्परता से समय रहते घायलों को उपचार मिल1 सका।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे के बाद कुछ देर तक चौराहे पर लोगों की भीड़ जुटी रही।
घुघली समाचार

Related Articles

Back to top button