बलिया में बड़ा हादसा: पिकअप ने जीप में मारी टक्कर, छह लोगों की मौत, सात घायल, :
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है,दोकटी थाना के सुघरछपरा मोड़ के पास मंगलवार की रात्रि में तेज रफ्तार पिकअप और दो कमांडर जीप में टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हो गए। पीड़ित एक समारोह में शामिल होकर एक कार से लौट रहे थे।
हादसे में अमित गुप्ता (40) पुत्र अजय प्रताप गुप्ता निवासी भगवानपुर, रणजीत शर्मा (38) पुत्र देवेंद्र शर्मा, यश गुप्ता (9) पुत्र मुन्ना गुप्ता निवासी सलेमपुर मठिया थाना बांसडीह रोड, राज गुप्ता (11) पुत्र मुन्ना गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता (50) पुत्र धनपति गुप्ता के साथ 50 साल के अज्ञात जीप चालक की मौत हो गई ,जबकि सत्येंद्र गुप्ता (40) पुत्र राजेंद्र शाह, सोनू गुप्ता (32) पुत्र सुभाष गुप्ता निवासी भगवान पुर, रमाशंकर (65), बब्बन प्रसाद (40) पुत्र बालेश्वर प्रसाद, हजारी साहू (70), छिटेश्वर गुप्ता (30), पंकज गुप्ता (35),ये घायल जन खेजुरी थाना के मासूमपुर , भगवानपुर के अवनत गुप्ता की लड़की के तिलक में गए थे।
धनेंद्र प्रताप तिवारी”पंकज”
(जी न्यूज़ संवाददाता – सिकन्दरपुर, बलिया)
