Uncategorized
*बलिया न्यूज – किराए को लेकर हैंडपाइप के हैंडल से मार कर महिला की हत्या*
बलिया जिले के नरही थाना अंतर्गत भरौली गोलंबर के समीप मकान बनाकर रह रही बिहार की एक महिला की घर में शव मिला। जिससे प्रशासन मे खलबली मच गई। सूचना पाकर थाना प्रभारी पन्नेलाल मौके पर पहुंचे । और फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि बड़ी समीरपुर बक्सर निवासी खैरू निशा पत्नी मजबूल हक कुछ समय पहले भरौली गोलंबर के समीप जमीन लेकर मकान बनाकर उसे किराए पर दी थी। जिसमें बीते रात महिला का शव मिला। थाना प्रभारी पन्नेलाल ने बताया कि महिला की हत्या हैंडपाईप के हैंडल से मारकर की गई है। बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
दिनेश यादव
प्रभारी
जी न्यूज बलिया