ट्रेन के चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौतसिसवा बाजार – जी न्यूज घुघली से- रवि कुमार की रिपोर्ट_
गोरखपुर से नरकटियागंज रेल मार्ग पर गुरली खलिलनगर के सामने ट्रेन से कट कर 35 वर्षीय शैलेंद्र लाल श्रीवास्तव ने जान दे दिया, इसके पीछे पति पत्नी का विवाद बताया जा रहा है, सूचना मिलने पर कोठीभार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|कोठीभार पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मृतक शैलेंद्र लाल श्रीवास्तव पुत्र उत्तम लाल श्रीवास्तव निवासी बलियवा थाना कोठीभार जनपद महराजगंज का विवाह लगभग 10 वर्ष पूर्व नीलम देवी पुत्री द्वारिकालाल श्रीवास्तव निवासी छितौनी थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर के साथ हुआ था विवाह के बाद से ही पति पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था | मृतक शैलेंद्र लाल श्रीवास्तव बाहर रहते थे तथा अपनी पत्नी पर शक करते थे जिसे लेकर पति पत्नी में विवाद होता रहता था कल दिनांक 24/03/2024 मृतक शैलेंद्र बाहर से होली पर्व के लिए वापस घर आये उनकी पत्नी ने काले रंग की साड़ी पहनी हुई थी जिसे लेकर पति पत्नी में विवाद हुआ | शाम को मृतक शैलेंद्र अपनी पत्नी नीलम को साथ लेकर अपने ससुराल छितौनी जा रहे थे कि रास्ते में उनकी पत्नी द्वारा कान का जेवर टपस बनवाने की बात कही जिसे लेकर पति पत्नी में विवाद हुआ | जिसे शैलेंद्र लाल श्रीवास्तव आवेश में आकर गुरली खलिलनगर ट्रेन के सामने जाकर कट गए ट्रेन नंबर 05095 था