Uncategorized

*बलिया न्यूज – आचार संहिता उलंघन के शिकायत दर्ज कराने के लिए सी – विजिल एप एक्टिव, 100 मिनट के अंदर होगी करवाई*

लोक सभा निर्वाचन 2024 में किसी राजनीतिक दल के प्रत्याशी द्वारा आचार संहिता उलंघन करने वाले के विरूद्ध शिकायत करने के लिए बलिया जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने  ऑनलाइन एप सी – विजिल एप को  जारी किया है। ये चुनाव के घोषणा से मतदान के दिन तक लागू रहेगा। इस पर किसी भी प्रत्याशी द्वारा आचार संहिता उलंघन करके पर उसके विरुद्ध ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते है। जिसपर 100 मिनट के अंदर  ही उसपर शिकायत निस्तारण अधिकारी द्वारा उसपर करवाई शुरू कर दी जाएगी। उसके बाद उसी एप पर निस्तारण संबंधित जानकारी शिकायत कर्ता  को स्वत: उपलब्ध हो जायेगी।
शिकायत दर्ज होने पर रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा अपने नजदीकी उड़न दस्ता  टीम को जांच करके करवाई करने का आदेश देंगे। इस एप पर शिकायत कर्ता को अपना मोबाइल नम्बर देने की आवश्याकता नहीं होगी।

दिनेश यादव
प्रभारी
जी न्यूज बलिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button