Uncategorized

बाबा साहेब डा.भीम राव अम्बेडकर की जयंती कस्बे में जूलूस निकाली गई

Pipraich : देश के संविधान निर्माता डा. भीम राव अम्बेडकर की जयंती पिपराइच क्षेत्र में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा मनाई गई।
नगर पंचायत के हरखापुर से पूरे नगर में जुलूस निकाला गया।जिसमें रामबाई अम्बेडकर समिति के श्री राम , वासुदेव प्रसाद, महेन्द्र,टिकोरी प्रसाद अभिमन्यु, दुर्गेश ,रंजीत , आदि लोग मौजूद रहे।
इसी तरह नवीपुर गांव से ग्रामीणों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।जो कस्बा आदि गांवों में भ्रमण किया।
जिसमें अखिल भारतीय बाबा साहब अम्बेडकर समाज सुधार समिति के अध्यक्ष रामसमुझ राही दीपेंद्र आजाद ,शभकरन गौतम मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष वीरबल सिहांनिया ने कहा कि बाबा साहब सामाजिक समरसता , समानता व कर्तव्य निष्ठा के प्रतिमूर्ति थे।
भाजपाई ने बूथ स्तर पर सभी जगहों पर कार्यक्रम किया गया। रमवापुर में भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह व प्रवीण उर्फ अंजनी सिंह के नेतृत्व बाबा साहब को माल्यार्पण कर मनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button