कुशीनगर
पंचायत भवन/ घरों में चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश-,

चोरी गये सामान व चोरी के उपकरण (कीमत लगभग 15 लाख रुपये) व अवैध शस्त्र के साथ 02 शातिर चोर गिरफ्तार- पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी खड्डा श्री उमेश चन्द्र भट्ट के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियो/जनपद में हो रही चोरी की घटनाओं के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 14.04.2024 को थाना रामकोला पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त द्वारा धुआटीकर के पास “पंचायत भवन मे चोरी करने वाले गैग” का पर्दाफाश करते हुए उनके पास से चोरी की 15 अदद बैटरी,7 अदद इन्वर्टर,1 अदद स्टेपलाईजर, 2 अदद डीवीआर, 1 अदद मानीटर, 2 अदद यूपीएस, 2 अदद लेमिनेशन मशीन, 3 अदद प्रिन्टर, 6 अदद पीओएस/मन्त्रणा मशीन 1 अदद गैस चूल्हा, 3 अदद टेबल फैन, 2 अदद सीलिंग फैन, 1 अदद टुल्लू पंप, 3 अदद सीपीयू, 1 अदद हिट ब्लोवर मशीन, 2 अदद ताला तोङने वाला राड , 1 अदद पेचकश, 1 अदद पिलास, 1 अदद हेक्सा ब्लेड , 1 अदद लोहे की हथौडी , 2 अदद देशी तमंचा चालू हालात में ,4 अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर ,1 अदद चोरी की मोटरसाईकिल के साथ 02 नफर अभियुक्तों 1-राजू यादव पुत्र महन्थ यादव सा0 रोआरी टोला नरकटिया थाना रामकोला जनपद कुशीनगर, 2-कलामुद्दीन अंसारी पुत्र मंजुर अंसारी सा0 बभनौली थाना रामकोला जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
जी न्यूज कुशीनगर
फरियाद मालिक रिपोर्टर✍️✍️