Uncategorized

ट्रक के चपेट से अपाची सवार की मौत।Pipraich। क्षेत्र के ग्राम सभा गौरा में आज अपराह्न तीन बजे एक ट्रक और अपाची सवार के सीधी टक्कर में

अपाची सवार की युवक की मौके पर मौत हो गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मृतक के क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। और ट्रक को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गई। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
मिली जानकारी के अनुसार गौरा टोला बथुहिया निवासी स्वर्गीय रामनिवास निषाद का छोटा लड़का निर्गुण ऊर्फ टेमी (20) अपाची गाड़ी से घर से बेला कांटा के ओर जा रहा था कि सोनबरसा से पिपराइच की तरफ आ रही ट्रक से सीधे टकरा गया।
अपाची और टोमी को ट्रक चालक ने पहिए के नीचे लगभग तीसों मीटर तक घसीटते हुए ट्रक रोक कर फरार हो गया।
इस दौरान अपाची के परखच्चे उड़ गए और टोमी का शरीर कई जगहों से टुकड़ों में हो गया उसकी मौके पर मौत हो गई।
मामले की जानकारी पाकर थानाध्यक्ष अमित कुमार शर्मा दलबदल के साथ पहुंच कर ट्रक को आगे पीछे कराकर मृतक के क्षत-विक्षत शव को बाहर निकालकर कर ट्रक सहित शव को कब्जे में ले लिया।
मृतक दो भाईयों में छोटा था दोनों घर पर ही रह कर मजदूरी आदि करते थे। ग्रामीणों के अनुसार मृतक नशे का आदी था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button