Uncategorized
युवती के अपहरण का केस दर्ज
पिपराइच स्थानीय थाना क्षेत्र निवासी एक 25 वर्षीय युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पिपराइच थाना पुलिस ने खोराबार थाना क्षेत्र के सुबा बाजार निवासी सोनू निषाद पर अपहरण का मुकदमा मंगलवार को दर्ज किया है। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि बीए पास मेरी बेटी को दो दिन पहले बहला फुसलाकर कहीं दूर भगा कर चला गया है।
पुत्री का मोबाइल स्विच आफ बता रहा है।
पिता ने सुबा बाजार निवासी सोनू निषाद पर आरोप लगाया है कि मेरी बेटी को उसी ने भगाया है।
युवती के साथ अनहोनी की आंशका पिता ने जताई है।तथा पुलिस में युवक के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी गई है।